सुकमा, 14 मार्च 2026/sns/- पवारास में किसान श्री राकेश हलधर की गर्भित गाय 36 घंटे से प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि गाय का बछड़ा करीब 24 घंटे पहले ही मृत हो चुका था। टीम ने संयुक्त प्रयास से लगभग एक घंटे में सफलतापूर्वक मृत बछिया को बाहर निकालकर गाय की जान बचा ली। इस कार्य में डॉ. टेकेश्वर कंवर, डॉ. उमेश बघेल, एवीएफओ भुआल नेताम, संतोष यादव, शेखर विश्वास और पवन बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पशु मालिक और ग्रामीणों ने पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात
दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा 28 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन […]
लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री श्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री श्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप कलेक्टर–डीएफओ कॉन्फ्रेंस: राज्य में वन धन केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता रायपुर, 13 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर–डीएफओ संयुक्त कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के वन प्रबंधन, तेंदूपत्ता […]
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बम्हनीडीह, जनपद पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
जगीर-चांपा, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज बम्हनीडीह के तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित में चल रहे कृषक पंजीयन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व के छोटे-छोटे प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में […]

