कोरबा, 14 मार्च 2026/sns/- उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन की स्टार्टअप नीति 2025-30 के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सब्सिडी, वित्तीय सहायता एवं प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टार्टअप इकाइयों को वित्तीय सहायता, प्रोटोटाइप विकास सहायता, विपणन सहायता, मार्गदर्शन (मेंटोरशिप) तथा अन्य अनेक प्रोत्साहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल युवाओं को अपने नवीन विचारों को व्यवसाय के रूप में विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है।छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति के अंतर्गत योग्य स्टार्टअप इकाइयों को प्रारंभिक चरण में आर्थिक सहयोग, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन तथा बाजार से जोड़ने की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने नवाचार को सफल उद्यम में परिवर्तित कर सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को स्वरोजगार, नवाचार तथा उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
संबंधित खबरें
महिलाओं के लिए दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन
बीजापुर. 16 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भ्रमण कार्यक्रम 12 एवं 13 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें बीजापुर जिले की कुल 30 महिलाएं भाग ली हैं। इनमें एनआरएलएम अंतर्गत […]
राहुल गांधी का रथयात्रा पर झूठ शर्मनाक – सनातन परंपरा का किया घोर अपमान : पुरंदर मिश्रा
प्रेस विज्ञप्तितारीख: 13 जुलाई 2025स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़ “रथ नहीं हिलता जब तक प्रभु न चाहें” – 1972 का उदाहरण देकर बोले पुरंदर मिश्रा राहुल गांधी का रथयात्रा पर झूठ शर्मनाक – सनातन परंपरा का किया घोर अपमान : पुरंदर मिश्रा “भगवान जगन्नाथ का रथ तब रुकता है जब स्वयं प्रभु की इच्छा होती है, किसी […]
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक रायपुर, 27 जनवरी 2026/ मानसिक स्वास्थ्य संकट की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग […]

