छत्तीसगढ़

मोहतरा में सुरभि गौधाम का  शुभारंभ आज

बलौदाबाजार, 14 मार्च 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर में विडियो कॉन्फ्रंेसिग के माध्यम से दोपहर 1ः30 बजे बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मोहतरा में सुरभि गौधाम का शुभारंभ किया जाना है जिसमे घुमंतु पशुओ के व्यवस्थापन हेतु  अधोसंरचना  जैसे पशु शेड, निर्माण, पेयजल, बिजली फेसिग इत्यादि की उपलब्ध है। साथ ही पशुधन विकास विभाग के द्वारा गा्रम मोहतरा मे  जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी एवं पशु मेला उत्सव सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 12.00 तक  का आयोजन किया जायेगा। मेले का प्रमुख आकर्षण दुधारु गाय भैस बैल उन्नत बछिया बछडे उन्नत बकरे एवं मुर्गा -मुर्गी प्रदर्शनी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *