सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, समस्त बैंको आदि से संपर्क कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा
संबंधित खबरें
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन
अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। Army Recruiting Office Raipur द्वारा जारी सूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 13 फरवरी से 01 अप्रैल 2026 तक किया जा सकेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए Join Indian Army तउल की आधिकारिक वेबसाइट […]
पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक
अम्बिकापुर, 20 जून 2025/SNS/- पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय खलिबा, अम्बिकापुर में सत्र 2026-27 के लिए लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु योग्य विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सरगुजा जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत ऐसे अभ्यर्थी जिनकी […]
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर होग़ा वाद-विवाद प्रतियोगिता क़ा आयोजन
बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2025/sns/- राज्य सरकार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की महत्ता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम […]

