सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 मार्च 2026/sns/- जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मनपसार में 13 मार्च को किया जाएगा। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले और क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी मांग, सुझाव और समस्या प्रस्तुत करने की अपील की है। यह शिविर मनपसार के स्कूल परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे।
संबंधित खबरें
धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल
27 नवम्बर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा चालू वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों में समय पर तौल, भुगतान की विश्वसनीय व्यवस्था और सुविधाओं में […]
एसटी एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी
कोरबा, 09 जनवरी 2026/sns/-जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, तथा […]
जिले में अब तक 790.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- भू-अभिलेख कार्यालय जिला सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में अब तक 790.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन यंत्र के अनुसार अब तक सुकमा तहसील में 1438.0 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 882.1 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 696.9 मिलीमीटर, जगरगुण्डा तहसील […]

