सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 मार्च 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, समस्त बैंको आदि से संपर्क कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा
संबंधित खबरें
धान बिक्री से मिले रूपये से किसान जगतराम चौहान करेंगे बेटे की शादी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2025/sns/-खरीफ वर्ष 2025-26 में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गंधराचुवा के किसान जगतराम चौहान ने अपने धान की उपज को धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा में राज्य सरकार को बिक्री कर उस राशि से अपने बेटे की शादी करने का सपना संजोया है। लगभग 3 एकड़ की भूमि से उपजे धान को […]
एनएमडीसी सीएसआर के तहत जनजातीय युवाओं हेतु रोजगार मूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम
बीजापुर, 31 अक्टूबर 2025/sns/-एनएमडीसी, हैदराबाद स्थित केंद्रीय पैट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) द्वारा एनएमडीसी के नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) अंतर्गत बस्तर संभाग के सातों जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर एवं नारायणपुर के जनजातीय उम्मीदवारों के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण हेतु इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर से 15 नवम्बर […]
नगर पंचायत पाटन के चौक-चौराहे हुये रौशन
दुर्ग, 02 सितम्बर 2025/sns/- जिले के नगर पंचायत पाटन के चौक-चौराहे में प्रकाश की समुचित प्रबंध किये गये हैं। लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता से मिली जानकारी अनुसार पाटन नगर के आत्मानंद चौक से खोरपा मार्ग तक प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उक्त मार्ग में […]


