राजनांदगांव, 11 मार्च 2026/sns/-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही टोल फ्री नंबर 181 एवं बाल संरक्षण चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 के बारे में बताया। जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने साक्षर महिला साक्षर समाज विषय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की मुख्य धुरी है। पढऩे के लिए हर उम्र सही है। पढऩे-लिखने में हमें संकोच नहीं करना चाहिए। जीवन भर सीखने की ललक होनी चाहिए। स्वयंसेवी शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा दान महादान हैं और किसी असाक्षर को साक्षर करने में जो आनंद की अनुभूति होती है, वह किसी दूसरे कार्य में नहीं होती है। हमें अपने ज्ञान को दूसरों में बांटना चाहिए ताकि वह भी कुछ सीख कर जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सके। कार्यक्रम में नवसाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। असाक्षरों को साक्षरता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती कामिनी साहू, एपीसी समग्र शिक्षा श्री नितिन हिरवानी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ श्री पीडी साहू, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक छुरिया श्रीमती कल्पना पटले, श्रीमती मनीषा कोवर्ते, श्री यदु सहित, संकुल समन्वयक, नवसाक्षर महिलाएं एवं स्वयंसेवी शिक्षक उपस्थिति रहे।
संबंधित खबरें
वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
बलौदाबाजार, 27 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत नगर पंचायत लवन में किया गया। कार्यशाला में वीर बाल दिवस के वेबकास्ट का प्रसारण किया गया […]
शिक्षा को दीवारों पर उतारने की पहल बच्चों के आत्मविश्वास को मिली नई उड़ान
सुकमा, 29 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में प्रिंट रिच वातावरण तैयार करने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की जा रही है। इसी के तहत 90 स्कूलों में बाला (Building as Learning Aid) पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी […]
ग्राम पंचयात सिंघिया में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज
कोरबा, 03 फरवरी 2026/sns/-जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिंघिया में 03 फरवरी को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस शिविर में जिले के ऐसे युवक-युवतियां/उद्यमी जो स्वयं […]


