राजनांदगांव, 11 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम खुज्जी, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया तथा छुरिया तहसील अंतर्गत नागरकोहरा, बरछाटोला, कल्लूटोला, मोतीपुर, बंशीबंजारी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमला द्वारा इन क्षेत्रों में खनिज रेत एवं मुरूम के अवैध परिवहन व उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें नागरकोहरा निवासी भारत साहू के स्वामित्व की जेसीबी-सीजी08 ए डब्ल्यू 3323 एवं हाईवा-सीजी 08 एएच 7389 तथा मुरूम-मिट्टी को थाना चिचोला सुपुर्द किया गया। इसी तरह पाण्डुका निवासी तिरथदास साहू के स्वामित्व की ट्रैक्टर जॉन डियर-सोल्ड हरा रंग एवं रेत तथा लक्ष्मणभरदा निवासी भानूराम गोड़ के स्वामित्व की टैक्टर स्वराज-सोल्ड नीला रंग एवं रेत को थाना डोंगरगांव सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 01 परिवार को दी गई 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि
जगदलपुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 01 परिवार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील लोहाण्डीगुड़ा ग्राम नेगानार निवासी मैतुराम की मृत्यु पानी में डूबने के कारण पुत्र श्री सुखदेव को चार लाख रूपए की […]
बांग्लादेशी घुस पैठियों की पहचान हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी
बलौदाबाजार, 26, जून 2025/sns/- प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों […]
बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार, 02 सितम्बर 2025/sns/- वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार द्वारा अवैध बांस करील एवं पिका परिवहन के मामले में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी रूपेन्द्र कुमार […]


