अम्बिकापुर, 10 मार्च 2026/sns/- भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत सरगुजा जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (Hub for Empowerment of Women) के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 25 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय शाम 05ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रिक्त 03 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति की जानी है। जिसमें जेण्डर विशेषज्ञ के 01 पद, आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के 01 पद पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टेरेट परिसर अम्बिकापुर के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में धान की बिक्री में नहीं होनी चाहिए दिक्कत कलेक्टर
राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के दृष्टिगत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का महत्वपूर्ण कार्य है और सभी इसे प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने धान खरीदी […]
पारंपरिक खेती से उद्यानिकी की ओर बदला रुख, गेंदा फूल की खेती से किसान को मिला डेढ़ लाख का शुद्ध लाभगेंदा फूल की खेती से बदली किसान की किस्मत, शासन की योजना बनी आर्थिक संबल पारंपरिक खेती से उद्यानिकी की ओर प्रेरक कदम, अन्य किसानों के लिए बना सफलता और आय वृद्धि का मॉडल
रायगढ़, 27 दिसम्बर 2025/sns/- रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गमेकेला के प्रगतिशील किसान श्री शंभूचरण पैंकरा ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि सही अपनी परम्परा गत खेती से हट, सही मार्गदर्शन, नवाचार और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। […]
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर बीजापुर में जागरूकता रैली बच्चों ने लिया नशा से दूर रहने का संकल्प
बीजापुर, 14 अगस्त 2025/sns/ – समाज कल्याण विभाग संचालनालय रायपुर के निर्देश और कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ गरिमामय तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर जिले के महाविद्यालयों, विद्यालयों, कार्यालयों और आरोग्य मंदिर परिसरों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी […]


