राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा माँ बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाया गया। दुकानदारों के विरूद्ध न्यूनतम जुर्माने की कार्रवाई करते हुए कुल 2500 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया तथा लगभग 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। दुकानदारों को दुकान पर पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री एवं भंडारण नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए तथा पॉलीथिन का उपयोग करने पाए जाने पर भारी अर्थदण्ड के साथ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। इस दौरान दुकानदारों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ नगर के लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई।
संबंधित खबरें
दूरस्थ धजाक प्राथमिक शाला में अब पढ़ाई की नई रोशनी
कोरबा, 08 जनवरी 2026/sns/-शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर, पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत धजाक की प्राथमिक शाला लंबे समय से शिक्षक सुविधा के अभाव से जूझ रही थी। आसपास और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को नियमित पढ़ाई में लगातार कठिनाइयाँ होती थीं। विद्यालय की प्रधानपाठिका श्रीमती पुनिता एक्का ने बताया […]
माओवादियों का पत्र,गृह मंत्री की अपील,नक्सलियों का पुनर्वास – बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त
माओवादियों का पत्र,गृह मंत्री की अपील,नक्सलियों का पुनर्वास – बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त महासमुंद में बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों का पुनर्वास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुर्नवास का मार्ग चुनने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि इस पुनर्वास के साथ ओडिशा […]
पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में जनवरी-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ
कोरबा, 03 फरवरी 2026/sns/-पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा सत्र जनवरी – दिसंबर 2026 हेतु विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस सत्र में भी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा तथा प्रमाणपत्र स्तर के कई पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे […]

