सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 फ़रवरी 2026/sns/- जिला कौशल विकास प्राधिकरण सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा 18 वर्ष या अधिक उम्र के युवा को निशुल्क ट्रेनिंग दिया जायेगा, जिसके लिए 26 फरवरी को काउंसलिंग की जाएगी। इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस (सहायक इलेक्ट्रिशियन) कोर्स के लिए दसवीं उत्तीर्ण युवा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सारंगढ़ में और डीटीपी कंप्यूटर कोर्स के लिए 12 उत्तीर्ण युवा केपी युवा कौशल प्रशिक्षण केंद्र बंधापाली (बरमकेला रोड)में शामिल हो सकते हैं। इसी प्रकार 8वी उत्तीर्ण युवा, इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्यूशंस और एसी फील्ड टेक्निशियन के निशुल्क कोर्स के लिए आईटीआई सरिया में आयोजित काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने किया समीक्षा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जुलाई 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में जिला स्तरीय गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजन के लिए कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने समीक्षा बैठक लिया। कलेक्टर ने ध्वजारोहण, परेड की सलामी, देशभक्ति थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला, जनपद और ग्राम […]
खेल में अनुशासन और नियम बहुत महत्वपूर्ण – अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव
राजनांदगांव, 31 जुलाई 2025/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव शामिल हुई। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि खेल में […]


