मुंगेली, 24 फरवरी 2026/sns/- सीमित आय और जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे सपनों को आज नई उड़ान मिल रही है। शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही है। विकासखण्ड लोरमी के ग्राम खुड़िया निवासी 29 वर्षीय श्रीमती गीता मरावी की कहानी इसी बदलाव की सजीव मिसाल है। उनका परिवार मजदूरी पर निर्भर था। घर की आवश्यकताओं को पूरा करना ही एक बड़ी चुनौती थी। गीता को सिलाई-कढ़ाई का हुनर था, लेकिन सिलाई मशीन खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं था। हुनर होने के बावजूद संसाधनों की कमी उनके सपनों की राह में बाधा बनी हुई थी। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उन्हें महतारी वंदन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने पंजीयन कराया और प्रतिमाह 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। गीता ने इस राशि को व्यर्थ खर्च न कर, अपने सपनों की नींव बनाने में लगाया। उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही सिलाई का कार्य शुरू कर दिया। शुरुआत में कुछ ही ऑर्डर मिले, लेकिन उनके काम की सफाई, मेहनत और समय पर डिलीवरी ने गांव में उनकी अलग पहचान बना दी। आज वे गांव की महिलाओं और बच्चों के कपड़े सिल रही हैं और प्रतिमाह लगभग 3000 रुपए की आय अर्जित कर रही हैं। अब गीता मरावी न केवल अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। वे कहती हैं कि “महतारी वंदन योजना ने मेरे सपनों को हकीकत में बदल दिया। अब मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हूं।” गीता मरावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए सच्चे अर्थों में संबल साबित हो रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत
बलौदाबाजार, 10 दिसम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से वीरभूमि सोनाखान पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी थे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर […]
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली, छठ पूजा त्योहारों के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली, छठ पूजा त्योहारों के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी। रायपुर -21 अक्टूबर, 2025 आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने रायपुर स्टेशन पर मीडिया के साथ वार्ता की उन्होंने दिपावली पर्व के बाद अपने घरों […]
नर्सिंग होम एक्ट का पालन नहीं किए जाने पर एस.जे. हेल्थ केयर हॉस्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को अम्बिकापुर के मायापुर के ठनगनपारा स्थित एस.जे.हेल्थ केयर हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। टीम में नायाब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री लकेश्वर […]


