राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के प्रावधानों के तहत जिले में संचालित अशासकीय बाल देखरेख संस्था बालगृह (बालिका) एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण को शासकीय रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न 15 संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी की गई है। जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 23 फरवरी 2026 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। दावा आपत्ति कार्यालय में सीधे स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध मदिरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 8.10 बल्क लीटर शराब जब्त
रायपुर, 13 जनवरी 2026/sns/- सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता के मार्गदर्शन व कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार, प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने वार्ड क्रमांक 15, सुभाष वार्ड […]
उपभोक्ता सशक्त होगा तभी राष्ट्र सक्षम होगाः ग्राम पंचायत भटगांव में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न
कोरबा, 23 जनवरी 2026/sns/- कोरबा छ.ग. राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा द्वारा प्रतिमाह कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भटगांव में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की जानकारी दी गई।इस संबंध […]
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बनीं श्रीमती गंगोत्री बिजली बिल हुआ शून्य शासन से मिल रही डबल सब्सिडी का लाभ और आसान ऋण
मोहला, 16 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ राहत देने का कार्य कर रही है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। अब लोग अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाकर खुद ही बिजली […]

