दुर्ग, 14 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने निर्वाचन कर्त्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-20क तथा सिविल सेवा आचरण नियम-1965 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत कार्य करने के कारण उप संचालक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 65 भिलाई नगर श्री दीपक मिश्रा के माह फरवरी में वेतन भुगतान के एक दिवस को अवैतनिक किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विगत 31 जनवरी 2026 को आयोग के निर्देशानुसार अन-मैप्ड और लॉजिकल विसंगति के मामले में मतदाताओं को जारी किये नोटिस सुनवाई की तिथि के संबंध में समस्त ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में श्री मिश्रा अनुपस्थित थे, साथ ही ई.आर.ओ. द्वारा दूरभाष पर संपर्क करने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
बुनगा में रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित हुआ जन आरोग्य महाअभियान 1 से 21 सितंबर तक चले विविध कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
रायगढ़, 22 सितम्बर 2025/sns/- रजत जयंती के अवसर पर आयुर्वेद विभाग द्वारा 1 से 21 सितंबर तक ग्राम बुनगा में जन आरोग्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छत्तीसगढ़ शासन के ‘स्वस्थ समाज, निरोगी व्यक्ति’ के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।इस स्वास्थ्य महाअभियान की अगुवाई […]
प्रोजेक्ट दृष्टि लौटी जानवी की आँखों की रौशनी
रायपुर, 11 दिसंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन की पहल “प्रोजेक्ट दृष्टि” लगातार बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी अभियान के तहत ग्राम रीवा, विकासखंड आरंग की शासकीय प्राथमिक स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा जानवी साहू को समय पर इलाज मिला और उसकी आंखों […]
भेलवाटिकरा में आयुष मेला 25 जून को
रायगढ़, 25 जून 2025/sns/- विकास खण्ड रायगढ़ के भेलवा टिकरा में आयुष विभाग द्वारा वृहत शिविर का आयोजन 25 जून को किया जाएगा। जिसमें आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के अनुभवी डॉ. द्वारा नि:शुल्क इलाज कर दवाई वितरण किया जाएगा। शिविर में रक्त परीक्षण, काढ़ा वितरण, आयुर्वेद संबंधी विभिन्न प्रकार के पाम्पलेट वितरण किया जाएगा। आयुष विभाग […]


