राजनांदगांव, 13 फरवरी 2026/sns/-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में बुनकर केन्द्र सुकुलदैहान में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल सभी बुनकरों का नि:शुल्क उद्यम पंजीयन कराया गया। इस डिजिटल पंजीकरण के माध्यम से बुनकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं बैंक ऋण सुविधाओं का लाभ ले सकते है। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर ने बुनकर संघ के कार्यों को विस्तार देने एवं एक साधारण बुनकर से सफल उद्यमी बनने की के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुद्रा योजना के लाभ एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बाजार की आधुनिक मांग के अनुरूप रेडीमेड वस्त्र निर्माण के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न विषयों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने के लिए इच्छुक बुनकर, आयरन, स्टील सेक्टर उद्यमी ,प्लास्टिक इकाई, टूरिज्म से जुड़े व्यक्ति कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव में संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते है। मास्टर ट्रेनर प्रकृति गौतम एवं जिला समन्वयक भव्यजीत गौतम का विशेष योगदान रहा।
संबंधित खबरें
बस्तर अंचल की विद्यार्थियों को पीपीटी परीक्षा से छूट-त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु पॉलिटेक्निक में सीधे प्रवेश का अवसर द्वितीय चरण की काउंसलिंग 26 से 29 जून तक
जगदलपुर, 26 जून 2025/sns/- बस्तर जिला में स्थित धरमु माहरा, शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक, धरमपुरा, जगदलपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय चरण की काउंसलिंग में 26 से 29 जून 2025 तक आवेदन कर सकते है । बस्तर अंचल की छात्राऐ संस्था में संचालित 4 डिप्लोमा […]
प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य
मोहला, 28 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों, समितियों एवं समूहों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।सहायक संचालक मत्स्य विभाग ने बताया कि इस पंजीयन की […]
सुकमा में 611 से अधिक लोग राहत शिविरों में सुरक्षित
सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- जिले में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में सभी विकासखंडों में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में अब तक 611 से अधिक राहगीर और प्रभावित लोग सुरक्षित रूप से ठहराए गए हैं।जिला प्रशासन […]


