राजनांदगांव, 13 फरवरी 2026/sns/-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में बुनकर केन्द्र सुकुलदैहान में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल सभी बुनकरों का नि:शुल्क उद्यम पंजीयन कराया गया। इस डिजिटल पंजीकरण के माध्यम से बुनकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं बैंक ऋण सुविधाओं का लाभ ले सकते है। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर ने बुनकर संघ के कार्यों को विस्तार देने एवं एक साधारण बुनकर से सफल उद्यमी बनने की के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुद्रा योजना के लाभ एवं वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बाजार की आधुनिक मांग के अनुरूप रेडीमेड वस्त्र निर्माण के बारे में बताया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न विषयों पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने के लिए इच्छुक बुनकर, आयरन, स्टील सेक्टर उद्यमी ,प्लास्टिक इकाई, टूरिज्म से जुड़े व्यक्ति कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव में संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते है। मास्टर ट्रेनर प्रकृति गौतम एवं जिला समन्वयक भव्यजीत गौतम का विशेष योगदान रहा।
संबंधित खबरें
जिले में धान की खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल
राजनांदगांव, 29 जनवरी 2026/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की […]
किसान हितैषी नीतियों का प्रतिफल साय सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में संतोष खेती बनी लाभ का आधार
कोरबा, 29 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसान वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश में संचालित धान खरीदी व्यवस्था न केवल देश में सर्वाधिक […]
राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 04 नवंबर 2025/sns/-राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सौजन्य भेंट की।


