जगदलपुर, 04 फरवरी 2026/sns/- बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आगामी 15 एवं 16 फरवरी को एक विशाल संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य निजी क्षेत्र की कंपनियों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक मंच पर लाना है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर ने निजी क्षेत्र की ऐसी सभी संस्थाओं और नियोक्ताओं को इस मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया है, जो अपनी संस्था में रिक्त पदों की पूर्ति करना चाहते हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह मेला नियोजकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इस मेले में भाग लेने और अपनी रिक्तियों को भरने के इच्छुक नियोजकों को रिक्त पदों की अधिसूचना निर्धारित प्रपत्र में भरकर आगामी 08 फरवरी तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। सुविधा की दृष्टि से विभाग ने आवेदन के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। नियोक्ता अपनी जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा भेज सकते हैं। इसके अलावा, डिजिटल माध्यम से ई-मेल आईडी ddirempl@gmail.com या विभागीय पोर्टल erojgar.cg.gov.in के जरिए भी आवेदन प्रेषित किए जा सकते हैं। रोजगार विभाग के उप संचालक श्री जय प्रकाश कौशिक ने बताया कि उक्त प्रस्तावित रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक निजी क्षेत्र के नियोजकों का पंजीयन होना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया हेतु संस्था को कुछ आवश्यक जानकारियां साझा करनी होंगी, जिनमें संस्था प्रमुख का नाम, जीएसटी नंबर या फर्म पंजीयन, पैन नंबर अथवा टेन नंबर, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी शामिल हैं। सभी नियोक्ताओं से समय सीमा के भीतर जानकारी प्रेषित करने की अपील की गई है ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से भिलाई स्टील प्लांट के डीजीएम ने सौजन्य भेंट की
रायपुर, 24 जून 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में भिलाई स्टील प्लांट के डिप्टी जनरल मेनेजर श्री मुकुल सहारिया ने सौजन्य भेंट की। उनके साथ धर्मपत्नी श्रीमती नंदिता सहारिया भी उपस्थित थी, जो राज्यपाल श्री डेका के जन्मस्थान असम के ग्राम सीपाझार की निवासी हैं। श्री डेका ने श्रीमती सहारिया को […]
कृत्रिम पैर मिलने से दिव्यांगों को मिली जीने की नई राह छात्रा पुलम सहित कलावती, देवा और प्रभु को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में मिले जयपुर कृत्रिम पैर
जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- शासन की एक छोटी सी मदद से दिव्यांगों के जीने की राह आसान हो गई है। इससे दैनिक कार्यों के संपादन में उन्हें बड़ी सहूलियत हो सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर प्रवास के दौरान ऐसे ही दिव्यांगजनों से मिलकर उनका दर्द साझा किया।समाज कल्याण विभाग और श्री महावीर […]
राजनांदगांव, 24 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने इस कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा […]

