जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए भरोसे का मजबूत आधार बनती जा रही है। यह व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी है, इसका सशक्त उदाहरण ग्राम सेमरा निवासी किसान अश्वनी कुमार साहू के अनुभव से सामने आया हकिसान अश्वनी कुमार साहू ने इस वर्ष अपने खेतों में उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए बेहतर फसल तैयार की। समय पर पंजीयन कर उन्होंने धान खरीदी केंद्र सेमरा में कुल 24 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। डिजिटल कांटे से सटीक तौल, सुव्यवस्थित प्रक्रिया एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के माध्यम से उन्हें अपनी संपूर्ण उपज का उचित मूल्य प्राप्त हुआ। श्री साहू ने कहा कि शासन की तकनीक आधारित धान खरीदी प्रणाली ने किसानों को पारदर्शिता और समय पर भुगतान का भरोसा दिया है।
संबंधित खबरें
सांसद श्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया गया ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन का आयोजन सांसद श्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास किया गया
दुर्ग, 21 जून 2025/ sns/- ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशासन द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित की गई । दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक श्री डोमन लाल कोर्सवाड़ा, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, […]
रबी बीज उत्पादन को बढ़ावा किसानों के पंजीयन की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी
रायपुर, 28 जनवरी 2026/sns/- देश में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की […]
“प्रोजेक्ट रक्षा” के तहत 360 से अधिक महिलाओं की हुई निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग
रायपुर, 04 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार और जिला प्रशासन की नवाचार पहल “प्रोजेक्ट रक्षा” के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कायाबंधा, कैम्प ब्लॉक आरंग में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से लगाए गए […]

