जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जारुकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही विविध कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को उनके हितार्थ सुरक्षा, सहायता, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में सेजेस, (खिसोरा) बलौदा एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, चाम्पा में ’’एक साथ मिलकर #PeriodFriendlyWorld के लिए’’ एवं ’’बाल अधिकार एवं सामाजिक भेदभाव’’ थीम पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यशाला में बालिकाओं को एनीमिया की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होता है, जिसके लक्षण थकान, कमजोरी, त्वचा पीली होना, सांस फूलना व चक्कर आना हैं। उपचार हेतु आयरन व विटामिन-सी युक्त आहार जैसे पालक, दाल, मुनगा, लाल भाजी, ड्राई फ्रूट्स व खट्टे फल लेने की सलाह दी गई। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, विभागीय बालिका योजनाओं, सुरक्षा विषयों पर क्विज आयोजित किया गया तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी साहू, सूश्री अल्का चंद्रा, श्रीमती विनिता मिश्रा, श्रीमती शकुन सोन, स्कूल के शिक्षकगण, एवं छात्राएं उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ली बैठक
राजनांदगांव, 07 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को दायित्व सांैपे। उन्होंने मुख्य अतिथि आगमन, […]
छत्तीसगढ़ स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सुकमा में धूमधाम से मनाया गया रजत राज्योत्सव
सुकमा, 03 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुकमा जिला मुख्यालय में रजत राज्योत्सव हर्षाेल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव सह रजत महोत्सव 2025 का शुभारंभ रविवार 2 नवंबर को जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों ने किया। कार्यक्रम का […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध बांग्लादेशी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा पहचान पर संदेह हो तो वे तुरंत टोल फ्री नम्बर पर संपर्क करें
जांजगीर-चांपा, 26, जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के […]

