जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए भरोसे का मजबूत आधार बनती जा रही है। यह व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी है, इसका सशक्त उदाहरण ग्राम सेमरा निवासी किसान अश्वनी कुमार साहू के अनुभव से सामने आया हकिसान अश्वनी कुमार साहू ने इस वर्ष अपने खेतों में उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए बेहतर फसल तैयार की। समय पर पंजीयन कर उन्होंने धान खरीदी केंद्र सेमरा में कुल 24 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। डिजिटल कांटे से सटीक तौल, सुव्यवस्थित प्रक्रिया एवं पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के माध्यम से उन्हें अपनी संपूर्ण उपज का उचित मूल्य प्राप्त हुआ। श्री साहू ने कहा कि शासन की तकनीक आधारित धान खरीदी प्रणाली ने किसानों को पारदर्शिता और समय पर भुगतान का भरोसा दिया है।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
राजनांदगांव, 16 जुलाई 2025/sns/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं पार्षद पद के लिए प्रतिभूति राशि निक्षेप करने वाले व्यक्ति को या उसके विधिक प्रतिनिधि को वापस करने की कार्रवाई प्रत्येक मंगलवार को स्थानीय निर्वाचन शाखा राजनांदगांव में की जा रही है। जमा प्रतिभूमि राशि प्राप्त करने के […]
बस्तर में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बस्तर में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संवाद, संवेदना और विश्वास की नई धरती बन रहा है बस्तर – मुख्यमंत्री रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/राज्य सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ ने बस्तर अंचल में एक नई क्रांति की शुरुआत […]
आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी बिलासपुर में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 मार्च को
अम्बिकापुर, 07 मार्च 2026/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में संचालित आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरगुजा जिले की इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती […]

