सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस पर विकासखंड बरमकेला के प्राथमिक शाला खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव के नेतृत्व में पूरे गांव में उत्सव के रूप में मनाया। गांव में अनोखी पहल करते हुए हर घर में तिरंगा फहराकर, घर घर रंगोली, अल्पना, धान का चौक, चावल आटा का झुटी बनाकर रैली का स्वागत किया गया। माताओं और युवाओं में देशप्रेम और तिरंगे के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रदर्शित हो रहा था। घरों के सामने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर, वंदे मातरम गायन जगह जगह-जगह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षिका सुनीता यादव मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकृत, संध्या मारपाची, ज्योति साहू, विद्याभूषण पटेल, सत्यभामा पटेल, पूर्व सरपंच मनोहर पटेल, पूर्व सरपंच सुशीला सिदार, सरपंच आकाश सिदार, चमार सिंह पटेल, नीलमणि पटेल, गुरबारी चौहान, किशोर चौहान बिहान सदस्य संतोषी रात्रे व बड़ी संख्या में शाला के बच्चे, ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
दलहन, तिलहन की खेती अपनाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें आशुतोष श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जनवरी 2026/sns/- बरमकेला कृषि विभाग के सभाकक्ष में आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक के सभी कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का बैठक लिया गया। इस बैठक में उप संचालक द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन और डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही जैविक […]
कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर, 25 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन […]
नक्सल प्रभावित अंचल के बच्चों की आँखों में चमका विज्ञान का सपना
सुकमा, 10 फरवरी 2026/sns/-घने जंगलों और चुनौतियों से घिरे नक्सल प्रभावित इलाकों में जब बच्चों के सपनों को पंख मिलते हैं, तो वह दृश्य किसी चमत्कार से कम नहीं होता। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता की नई रोशनी फैल रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल […]


