सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस पर विकासखंड बरमकेला के प्राथमिक शाला खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव के नेतृत्व में पूरे गांव में उत्सव के रूप में मनाया। गांव में अनोखी पहल करते हुए हर घर में तिरंगा फहराकर, घर घर रंगोली, अल्पना, धान का चौक, चावल आटा का झुटी बनाकर रैली का स्वागत किया गया। माताओं और युवाओं में देशप्रेम और तिरंगे के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रदर्शित हो रहा था। घरों के सामने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर, वंदे मातरम गायन जगह जगह-जगह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षिका सुनीता यादव मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकृत, संध्या मारपाची, ज्योति साहू, विद्याभूषण पटेल, सत्यभामा पटेल, पूर्व सरपंच मनोहर पटेल, पूर्व सरपंच सुशीला सिदार, सरपंच आकाश सिदार, चमार सिंह पटेल, नीलमणि पटेल, गुरबारी चौहान, किशोर चौहान बिहान सदस्य संतोषी रात्रे व बड़ी संख्या में शाला के बच्चे, ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
गुण वत्तापूर्ण जी पी डी पी निर्माण हेतु सरपंच एवं सचिवों की कार्य शाला आयोजित
महासमुंद, 27 सितम्बर 2025/sns/- ग्राम पंचायतों को सशक्त और विकसित बनाने के उद्देश्य से पीरामल फाउंडेशन टीम द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत महासमुंद के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महासमुंद ब्लॉक की चयनित 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्राम […]
शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापन एवं भर्ती प्रक्रिया की समय-सारणी में संशोधन
जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय के आदेश के परिपालन में कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त कर्मचारियों के एक वर्ष में 6 माह का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र एवं भर्ती कार्य संपादित करने की संभावित समय-सारणी संबंधी पूर्व जारी सूचना […]
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर
जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/sns/-बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार घाटी के नीचे बसे सुदूर गांव कुधूर, धरमाबेड़ा, चंदेला, ककनार और पालम जो कभी वामपंथी आतंक के गढ़ माने जाते थे, आज मुख्यमंत्री ग्रामीण बस […]

