राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/SNS/-जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा नीट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिले में कुल 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिनका समुचित रूप से भ्रमण एवं मूल्यांकन किया गया। जिले से लगभग 2026 परीक्षार्थी नीट परीक्षा 2026 में सम्मिलित होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (नीट) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा कक्षों, परिसर, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं का व्यवस्थित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू, केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य एवं नोडल सिटी कोऑर्डिनेटर श्री मनोज कुमार शामिल थे। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षित, शांत एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही परीक्षा दिवस पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरिकेटिंग एवं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
प्राथमिकता के आधार पर नहरों के पक्कीकरण से सिंचाई सुविधा में हुई उल्लेखनीय प्रगति
बलौदाबाजार, 06 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष के सफर में जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार भाटापारा जिले में सिंचित क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य स्थापना के समय बलौदाबाजार जल प्रबंध संभाग को लोअर महानदी संभाग रायपुर के नाम से जाना जाता था।इस समय सभी नहरें कच्ची व जीर्ण -शीर्ण स्थिति […]
जनभागीदारी के साथ नशा मुक्ति की दिशा में करें कार्य- कलेक्टर श्रीमती प्रजापति
मोहला, 12 फरवरी 2026/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह की उपस्थिति में कानून व्यवस्था एवं एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे सहित समिति के सदस्य […]
11 से 18 सितंबर तक विभिन्न विकास खंडों में वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन शिविर का होगा आयोजन
कोरबा, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु विभिन्न विकासखंडों में 11 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 11 सितंबर को मंगल भवन पाली, […]

