जगदलपुर, 12 जनवरी 2026/sns/- जिले में आगामी जनगणना 2026-27 के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिले में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जनगणना अधिनियम 1948 और राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत उक्त दायित्व सम्बन्धी नियुक्तियां की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।संभाग और जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यह महाअभियान चलाया जाएगा। बस्तर संभाग के संभागायुक्त श्री डोमन सिंह को संभागीय जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बस्तर जिले के कलेक्टर श्री हरिस एस. प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के रूप में कमान संभालेंगे। इनके सहयोग के लिए अपर कलेक्टर श्री चंद्रिका प्रसाद बघेल और डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना को जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक श्री सुरेश चन्द्र सिंह अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी का दायित्व निभाएंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के सूक्ष्म नियोजन और क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को जिम्मेदारी दी गई है। जगदलपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा को सौंपी गई है, जिन्हें नगर चार्ज जनगणना अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग स्तर पर जगदलपुर अनुविभाग हेतु श्री ऋषिकेश तिवारी, तोकापाल अनुविभाग हेतु श्री शंकर लाल सिन्हा, बस्तर अनुविभाग हेतु श्री गगन शर्मा, लोहण्डीगुड़ा अनुविभाग हेतु श्री नीतीश वर्मा और बकावण्ड अनुविभाग हेतु श्री मनीष कुमार वर्मा को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने ग्रामीण अंचलों में जनगणना कार्य की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सभी तहसीलदारों को चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। इसमें जगदलपुर तहसीलदार श्री राहुल गुप्ता, नानगुर तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी, तोकापाल तहसीलदार श्रीमती यशोदा केतारप, बस्तर तहसीलदार सुश्री जॉली जेम्स और भानपुरी तहसीलदार श्री जीवेश कुमार शोरी, लोहण्डीगुड़ा तहसीलदार श्री कैलाश पोयाम, बकावण्ड तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी गावड़े, दरभा तहसीलदार श्री सुनील कुमार ध्रुव, बास्तानार तहसीलदार श्री पुष्पराज मिश्रा और करपावण्ड तहसीलदार श्री गौतम गौरे को भी उनके राजस्व क्षेत्राधिकार के भीतर जनगणना का प्रभारी बनाया गया है। नगर पंचायत बस्तर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरून पाल लहरे को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के छात्रों का केवीके भ्रमण
कवर्धा, 26 अगस्त 2025/sns/- नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कबीरधाम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कबीरधाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी नवीनतम गतिविधियों और प्रयोगात्मक कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई।भ्रमण दल का नेतृत्व महाविद्यालय […]
अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में ई-ऑफिस क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण संपन्न
सुकमा, 13 नवम्बर 2025/sns/- शासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टरेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में गुरूवार को ई-ऑफिस क्रियान्वयन के संबंध में एक दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण सत्र 2 पालियों में प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे […]
डड़सेना कलार समाज सशक्त रूप से संगठित होकर एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 29 अक्टूबर 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा शहर के भारत माता चौक में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शमिल होकर समाज के साथ पारंपरिक और आध्यात्मिक उत्सव साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत उप मुख्यमंत्री […]

