अंबिकापुर, 09 जनवरी 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा श्री के. एल. चरयाणी द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने कहा। उन्होंने बंदियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग, शिल्पकला, पंजियां, लिफाफे का अवलोकन किया तथा बंदियों को प्रदान किये जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों द्वारा विधिक सहायता हेतु इच्छुक होने पर त्वरित नियमानुसार किया जाए, किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित ना रखा जाए तथा इच्छुक बंदियों के संबंध में अपील पुनरीक्षण सहित प्रकरण की परिस्थिति अनुसार जेल प्रशासन सभी बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का पालन करें। उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पल्लव रघुवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लीनम बनसोड़े एवं जेल अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 अंतर्गत जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
राजनांदगांव, 22 फरवरी 2026/sns/-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर राजनांदगांव जिले में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत आज 21 फरवरी 2026 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष कक्ष में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, उप […]
सोनोग्राफी कार्य हेतु रूचि की अभिव्यक्ति 3 अक्टूबर तक आमंत्रित
राजनांदगांव, 26 सितम्बर 2025/sns/- जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के मातृ एवं शिशु इकाई में सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक सिर्फ गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी हेतु रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता है। इच्छुक रेडियोलॉजिस्ट अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, अनुभव प्रमाण पत्र के साथ प्रति सोनोग्राफी का दर बंद लिफाफे में कार्यालय सिविल सर्जन सह अस्पताल […]
प्रयास आवासीय विद्यालय चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 23 से 27 जून तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर में
धमतरी, 21 जून 2025/ sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसिलिंग 23 जून से 27 जून […]

