छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 23 से 27 जून तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर में

धमतरी, 21 जून 2025/ sns/- प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in  पर अपलोड किया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसिलिंग 23 जून से 27 जून तक राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को काउंसिलिंग स्थल में निर्धारित समय के एक घंटा पहले उपस्थित होना होगा। उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कक्षा आठवीं की अंकसूची, यदि परिवार नक्सल हिंसा से प्रभावित है, तो इस आशय का संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र आदि की मूल एवं सत्यापित छायाप्रति तथा काउंसिलिंग फॉर्म भी ले जाना होगा। काउंसिलिंग फॉर्म और योजना संबंधी जानकारी का अवलोकन विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in  पर किया जा सकता है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बालकों की काउंसिलिंग 23 जून को, अनूसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की बालिका की काउंसिलिंग 24 जून को, अनुसूचित जाति बालक-बालिका की काउंसिलिंग 25 जून को, अन्य पिछड़़ा वर्ग बालक-बालिका की काउंसिलिंग 26 जून तथा सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के बालक-बालिकाओं की काउंसिलिंग 27 जून को आयोजित की जाएगी। यह सभी काउंसिलिंग सुबह 10 से शाम 5 बजे से आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *