अंबिकापुर, 09 जनवरी 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा श्री के. एल. चरयाणी द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने कहा। उन्होंने बंदियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग, शिल्पकला, पंजियां, लिफाफे का अवलोकन किया तथा बंदियों को प्रदान किये जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों द्वारा विधिक सहायता हेतु इच्छुक होने पर त्वरित नियमानुसार किया जाए, किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित ना रखा जाए तथा इच्छुक बंदियों के संबंध में अपील पुनरीक्षण सहित प्रकरण की परिस्थिति अनुसार जेल प्रशासन सभी बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का पालन करें। उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पल्लव रघुवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लीनम बनसोड़े एवं जेल अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को जगदलपुर आएंगी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 7 फरवरी को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू मुख्य सचिव श्री विकास शील ने ली वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
एक परिवार में बेटी शिक्षित होने से पूरे परिवार की तरक्की और पीढ़ी का निर्माण – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव, 05 सितम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम सुकुलदैहान में कुल 2 करोड़ 50 लाख 19 हजार रूपए की लागत से 3 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. […]
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफ से 186 करोड़ 90 लाख रूपये से अधिक के 640 कार्यो की मिली है स्वीकृति सड़क, नवीन स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन,स्वास्थ्य केन्द्र आदि से बनेगी नई पहचान वनांचल सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधाएं
कोरबा, 07 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का एक अलग पहचान है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग निवास करते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र और करतला ब्लॉक के गाँव सम्मिलित है। दशकों से […]

