दुर्ग, 08 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 23.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित इन कार्यों के संपादन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम एवं ग्राम पंचायत छाटा के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 6.50 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डिडाभाठा (रानीतराई) के निषाद पारा में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए, ग्राम बीजाभाठा के मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य के लिए और ग्राम महकाखुर्द के पंचायत भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु 5-5 लाख रूपए तथा ग्राम पंदर में लीला चौरा के पास बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 2.00 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का किया अंतरण
अम्बिकापुर, 09 मार्च 2026/sns/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए वर्चुअल माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में ’महिला सम्मेलन सह बाल […]
नेवारीगुड़ा में पेंशन सत्यापन शिविर का हुआ आयोजन
कवर्धा, 27 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में 23 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत भवन नेवारीगुड़ा में पेंशन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशनधारी हितग्राहियों को आमंत्रित कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिससे शासन की पेंशन योजनाओं का […]
आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप मेला 12 को
बिलासपुर, 06 जनवरी 2026/sns/- आईटीआई कोनी के सीओई भवन मे 12 जनवरी को सवेरे 10.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक डीजल, मशीनिष्ट, वेल्डर, टर्नर, प्लम्बर, ट्रेक्टर मैकेनिक, शीट मेटल मोटर, मैकेनिक मोटर व्हिकल एवं कोपा के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ […]

