कवर्धा, 27 दिसंबर 2025/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में 23 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत भवन नेवारीगुड़ा में पेंशन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशनधारी हितग्राहियों को आमंत्रित कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिससे शासन की पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। पेंशन सत्यापन एवं जागरूकता कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से श्री मोहित सिन्हा, जनपद पंचायत कवर्धा से श्री ज्ञानेश्वर बंजारे तथा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
संबंधित खबरें
सरदार पटेल त्याग और एकता के प्रतीक-वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर घर घोड़ा से तमनार तक भव्य यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन
रायगढ़, 13 नवम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में आज ऐतिहासिक और भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया तथा राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई […]
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का सुकमा दौरा
सुकमा, 02 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शुक्रवार को अपने एकदिवसीय प्रवास पर सुकमा पहुंची। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मंत्री श्रीमती राजवाड़े आँगनबाड़ी केंद्र गोलागुड़ा और बाजारपारा सुकमा पहुंची। उन्होंने बच्चों […]
’विबी-जी-राम-जी’ की परिकल्पना वास्तव में ग्रामीण
दुर्ग, 17 मार्च 2026/sns/- पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा आज भिलाई में ’विबी-जी-राम-जी- ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव’ विषय पर एक विशेष वार्तालाप (मीडिया कार्यशाला) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के […]

