बलौदाबाजार, 02 जनवरी 2026/sns/-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब लोगों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि एवं बिजली बिल से मुक्ति मिलने से सोलर पैनल लगवाने जिले के हितग्राही काफी उत्साहित हैं। जिले के लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह इतना प्रबल है कि 10 हजार से अधिक परिवारों ने अब तक पंजीकरण कराकर सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में अपना सशक्त संकल्प व्यक्त किया है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते जिले के बदलते सोच और जागरूकता का प्रतीक है। इसी प्रतिबद्धता और प्रशासनिक सक्रियता का परिणाम है कि 900 से अधिक घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित हो चुके हैं। ये परिवार आज मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर न केवल आर्थिक बचत कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी सार्थक योगदान दे रहे हैं।इस योजना की पारदर्शिता और त्वरित लाभ से योजना के प्रति आम नागरिकों का भरोसा और मजबूत हुआ है तथा सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर दीपक सोनी की निगरानी में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का यह अभियान जिले में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। सीएसपी डीसीएल के अधिकारियों द्वारा वेंडर एवं हितग्राहियों के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुरक्षा बलों का बढ़ाया मनोबल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
बीजापुर, 25 अक्टूबर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले के अति संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्र नंबी पहुंचे। उन्होंने यहां सीआरपीएफ कैंप नंबी का दौरा कर सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की और माओवाद प्रभावित इलाकों में उनके अदम्य साहस एवं सेवा भावना की सराहना की। उपमुख्यमंत्री […]
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केंद्रीय जेल अंबिकापुर का किया निरीक्षण
अंबिकापुर, 09 जनवरी 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा श्री के. एल. चरयाणी द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने कहा। उन्होंने बंदियों […]
अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सील
राजनांदगांव, 28 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग राजनांदगांव द्वारा लगातार प्रतिबंधित खाद्य सामग्री पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में प्राप्त सूचना के आधार पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बोइरडीह में संचालित अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की उपस्थिति […]

