छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुरक्षा बलों का बढ़ाया मनोबल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण


बीजापुर, 25 अक्टूबर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले के अति संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्र नंबी पहुंचे। उन्होंने यहां सीआरपीएफ कैंप नंबी का दौरा कर सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की और माओवाद प्रभावित इलाकों में उनके अदम्य साहस एवं सेवा भावना की सराहना की।

उपमुख्यमंत्री ने जवानों के साथ फोटो सेशन कर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि “राज्य सरकार जवानों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बस्तर के विकास और शांति स्थापना में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कैंप परिसर में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर जवान एक पेड़ लगाकर प्रकृति और जीवन के प्रति जिम्मेदारी निभा सकता है।

कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री पूर्णिमा तेलम श्री घासी राम नाग एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी., डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथन रामकृष्णन वाय, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *