छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को दी गई 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि


जगदलपुर, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। जिसके तहत् तहसील जगदलपुर के  ग्राम आसना तामाकोनी पारा की निवासी रामबती बघेल की मृत्यु पानी में डूबने से पति श्री सोनाधर बघेल को, तहसील बस्तर के ग्राम भरवांपदर निवासी विकास नाग की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री सहादेव को और तहसील बास्तानार के ग्राम सांवगेल बीजापार निवासी माहरू मंडावी की मकान गिरने से हुई मृत्यु पर पत्नी श्रीमती चैती को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *