छत्तीसगढ़

क्षितिज अपार संभावनाए 10 वीं एवं 12 वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों की सूची जारी12 दिसम्बर तक मंगाए गए दावा-आपत्ति


रायगढ़, 06 दिसम्बर 2025/sns/- क्षितिज अपार संभावनाएं योजनान्तर्गत जिले के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों की सूची जारी की गई है। ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को क्रमशः 2 हजार एवं 5 हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदाए किए जाने का प्रावधान है। उक्त सूची के संबंध में यदि किसी दिव्यांग छात्र-छात्रा को आपत्ति हो तो वे समुचित प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण रायगढ़ में 12 दिसम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
उप संचालक समाज कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं में माध्यमिक परीक्षा कक्षा 10 वीं में अभिनव विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल पुसौर रायगढ़ की छात्रा कु.सत्यरेखा भास्कर 95.5 प्रतिशत एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरडा, घरघोड़ा के छात्र ओम गोपाल राठिया 79.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी तरह उच्चतर माध्यमिक परीक्षा कक्षा 12 वीं में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा से कु.रुकमणी यादव 94 प्रतिशत एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल पुसौर से आशीर्वाद तूरपाटी 90 प्रतिशत प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *