जांजगीर-चांपा, 02 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट एवं विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वयं बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज कर कलेक्टोरेट परिसर में इस प्रणाली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से शासकीय कार्यालयों में समय पालन सुनिश्चित होगा तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पर सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। इससे न केवल कार्य-संस्कृति में अनुशासन आएगा, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं भी प्राप्त होंगी।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्य कर्ता हेतु रजिस्टर्ड डाक से 23 जुलाई तक भटगांव में आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के भटगांव परियोजना अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी के आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु इच्छुक महिला उम्मीदवार से 23 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना भटगांव पिन 493222 के पता में रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट से […]
धरती आबा अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की जन जातीय क्षेत्रों में जागरूकता की अनूठी पहल
मोहला, 15 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिवस को थाना मोहला क्षेत्र के ग्राम कोर्रामटोला स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम का […]
छिंदगढ़ की स्व सहायता समूह दीदियों ने स्वच्छता और आत्म निर्भरता की मिसाल कायम की स्व सहायता समूह आत्म निर्भरता और सशक्तिकरण का मार्ग – अध्यक्ष शांति करट्टामी
सुकमा, 26 अगस्त 2025/sns/- “हम सबका है सपना, साफ-स्वच्छ हो छिंदगढ़ अपना” इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में छिंदगढ़ की कमल फूल स्व-सहायता समूह की महिलाएं को स्वच्छ रख रही हैं, साथ ही अपनी मेहनत और एकजुटता से आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। कमल फूल स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष शांति […]



