बलौदाबाजार, 02 जनवरी 2026/sns/-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब लोगों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि एवं बिजली बिल से मुक्ति मिलने से सोलर पैनल लगवाने जिले के हितग्राही काफी उत्साहित हैं। जिले के लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह इतना प्रबल है कि 10 हजार से अधिक परिवारों ने अब तक पंजीकरण कराकर सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में अपना सशक्त संकल्प व्यक्त किया है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते जिले के बदलते सोच और जागरूकता का प्रतीक है। इसी प्रतिबद्धता और प्रशासनिक सक्रियता का परिणाम है कि 900 से अधिक घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित हो चुके हैं। ये परिवार आज मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर न केवल आर्थिक बचत कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी सार्थक योगदान दे रहे हैं।इस योजना की पारदर्शिता और त्वरित लाभ से योजना के प्रति आम नागरिकों का भरोसा और मजबूत हुआ है तथा सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर दीपक सोनी की निगरानी में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का यह अभियान जिले में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। सीएसपी डीसीएल के अधिकारियों द्वारा वेंडर एवं हितग्राहियों के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन
बलौदाबाज़ार भाटापारा, 29 सितंबर 2025/sns/- वाइल्डलाइफ वीक 02 अक्टूबर – 08 अक्टूबर, 2025 के अवसर पर, बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में “कैप्चर टू कंजर्व” विषय पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वन मंडलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।प्रतियोगिता की […]
ग्रीन पालना अभियान नए जीवन के साथ हरियाली की शुरुआत
रायपुर, 31 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया है—”ग्रीन पालना अभियान”। इस अभिनव पहल के अंतर्गत अब सरकारी अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को पांच फलदार पौधे—आम, अमरूद, कटहल, पपीता और मुनगा—सौगात स्वरूप भेंट किए जा रहे हैं। […]
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत ग्राम रैनपुर एवं महमदपुर में शिविर का हुआ आयोजन 27 जून को केराकछार में होगा शिविर का आयोजन
जांजगीर-चांपा, 26 जून 2025/sns/- जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बलौदा विकासखंड के ग्राम रैनपुर में एवं अकलतरा विकासखंड के ग्राम महमदपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत एवं […]


