बिलासपुर, 31 दिसम्बर 2025/sns/-धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 3.11 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदे गये धान की कीमत लगभग 739 करोड़ रूपये है। मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष के इस तिथि तक धान खरीदी की तुलना में 79 प्रतिशत धान की आवक हो चुकी है। 30 दिसम्बर को 15 हजार 464 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। समिति द्वारा खरीदे गये धान में से 3.06 लाख मी.टन धान को कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स को डीओ जारी कर दिया गया है। डीओ का प्रतिशत कुल खरीदे गये धान का 98 फीसदी है। इसमें से 2 लाख 48 हजार मीटरिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। जारी डीओ के विरूद्ध 81 प्रतिशत धान का उठाव राईस मिलरों द्वारा किया जा चुका है। मालूम हो कि जिले में 1.33 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों में से लगभग 61 हजार किसानों ने अपने उपज का विक्रय कर लिया है। किसानों ने अपना संपूर्ण धान बेचने के उपरांत लगभग 840 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है।
संबंधित खबरें
अमलीपाली ग्राम पंचायत स्वच्छता पर्यावरण और जनभागीदारी की मिसाल स्वच्छ भारत मिशन से बदल रही अमलीपाली गांव की तस्वीर
जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर 2025/sns/- जांजगीर-चांपा जिला के छोटे-छोटे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा एक छोटा-सा गांव है अमलीपाली। पहली नज़र में यह आम गांव जैसा लगता है, लेकिन इसकी पहचान कुछ खास है। यहां के लोग बेहद सरल और सीधे-सादे स्वभाव के हैं। अधिकतर लोग खेती-किसानी करते हैं और खास बात यह है कि लगभग […]
सालातोंग में जल जीवन मिशन के तहत किया गया हर-घर जल प्रमाणीकरण दूरस्थ अंदरूनी गांवों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
सुकमा, 24 जून 2025/sns/- सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर जल की पहुंच सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है। योजनांतर्गत दूरस्थ अंदरुनी गांवों में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पीएचई विभाग […]
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा कल 27 जुलाई को, परीक्षार्थियों को जारी दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
रायगढ़, 26 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा कल 27 जुलाई 2025 रविवार को आबकारी आरक्षक (एबीए 25)भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसका पालन अभ्यर्थियों को करना होगा। डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ श्री प्रवीण भगत ने […]

