बिलासपुर, 31 दिसंबर/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में जिले के सभी छः विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा आज सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित कर दावा आपत्तियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। राजनैतिक दलों को संचयी एवं बढ़ते क्रम में साप्ताहिक सूची सौंप दी गई है। जिसके विवरण के अनुसार फार्म – 6 नये निर्वाचक के रूप में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त कुल दावा आपत्त्यिों की संख्या 1037 है। फार्म 7 में विलोपन के लिए प्राप्त कुल दावा आपत्तियों की संख्या शून्य है। फार्म 8 स्थानांतरण और त्रुटि सुधार हेतु प्राप्त कुल दावा आपत्तियों की संख्या शून्य है।बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी एवम बहुजन समाज पार्टी, मार्कसवादी कम्यूनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा की बदली तस्वीर
सुकमा, 30 दिसम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से अब बंदूकों की गूँज नहीं, बल्कि पर्यटकों का उत्साह सुनाई देगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में तुंगल बांध को एक शानदार इको-टूरिज्म स्थल के रूप में पुनर्जीवित किया गया है। यह स्थल न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए […]
नैनो उर्वरकों और हरी खाद को बढ़ावा देने बनेगी कार्य योजना सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादवकृषि विभाग की बैठक सह कार्यशाला आयोजित
रायगढ़, 17 सितम्बर 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभा कक्ष में कृषि विभाग की बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने की। बैठक में खरीफ वर्ष 2026 में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को […]
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 05 सितम्बर 2025/sns/- शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री विलास भोसकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला शिक्षा अधिकारी […]

