राजनांदगांव, 26 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 491592.28 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का किया आकस्मिक निरीक्षण
राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शेष किसानों संपर्क कर शीघ्र एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का […]
प्लेसमेंट का आयोजन 28 नवंबर को 138 पदों पर होगी भर्ती
मुंगेली, 27 नवंबर 2025/sns/- शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, लाईवलीहुड कालेज परिसर जमकोर में 28 नवंबर को प्रातः 11 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में निजी नियोजकों द्वारा इलेक्ट्रिशियन के 100 पदों और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव व एग्रीकल्चर आफिसर के 38 पदों पर भर्ती […]
जिले में पहली बार डीएमएफ से 52 करोड़ से अधिक राशि से 481 नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मिली
कोरबा, 14 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप जिले में बाल शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में ठोस सुधार लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा बड़ी पहल करते हुए कोरबा […]

