राजनांदगांव, 26 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 58641 पंजीकृत किसानों से 720 करोड़ 44 लाख 45 हजार रूपए मूल्य का 3034230.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 491592.28 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
कौशल तिहार 2025 जिला स्तर पर 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
धमतरी, 18 जुलाई 2025/sns/- कौशल विकास विभाग द्वारा राज्य में “कौशल तिहार-2025“ का आयोजन कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनके कौशल के प्रदर्शन पर केंद्रित है। कौशल उत्सव का उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति जागरूकता लाना और विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 के क्षेत्रीय एवं […]
स्वरोजगार संबंधी लोन प्रकरण किसी भी बैंक से न हो वापस, रखें ध्यान-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदीलोन प्रकरण में विजिट के दौरान बैंक कर्मी के साथ विभागीय अधिकारी भी रहे उपस्थित
रायगढ़, 26 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक ली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार से संबंधित कोई भी छोटे लोन प्रकरण किसी भी बैंक […]
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न प्रशासन ने की गाइडलाइन जारी
मुंगेली, 26 अगस्त 2025/sns/- आगामी त्यौहारों को शांति, सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाने की दृष्टि से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने की। उन्होंने आमजनों से शांति एवं सौहार्द्र के साथ त्यौहार मनाने की अपील है। उन्होंने कहा कि […]


