राजनांदगांव, 18 दिसम्बर 2025/sns/- छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगान की कहानी उन ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए मिसाल है, जहां शासन की जल जीवन मिशन योजना से जीवन स्तर ने केवल उन्नयन हुआ है, बल्कि वहां के ग्रामीणों को नयी उम्मीद भी दी है। जिला मुख्यालय राजनांदगांव से 45 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम तेलगान में 348 परिवार निवास करते है। ग्राम तेलगान के ग्रामीणों की आजीविका का साधन मुख्यत: कृषि और मजदूरी पर ही निर्भर है। पहलेे गांव में पानी की काफी समस्या थी और पेयजल का एकमात्र स्रोत हैंडपंप था। गांव के सरपंच श्री महेश यादव ने बताया कि ग्राम तेलगान के ग्रामीण लम्बे समय से पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे थे। हैंडपम्पों से पानी निकालने में काफी दिक्कते आती थी। गर्मियों के दिनों में जब जलस्तर नीचे चला जाता था, तब पानी निकालना और भी मुश्किल हो जाता था। कई बार पानी भरने के लिए ग्रामीणों को लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। कई ग्रामीणों को दूर के क्षेत्रों से पानी भरकर लाना पड़ता था, जिससे उनका समय तो बर्बाद होता ही था, बल्कि मेहनत भी काफी लगती थी। पानी की कमी का सबसे ज्यादा प्रभाव गांव की महिलाओं पर पड़ता था। जिनके दिन का एक बड़ा हिस्सा पेयजल की व्यवस्था में बीत जाता था। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम तेलगान में पाईप लाईन बिछाई गई है। अब प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या में बहुत बदलाव आया है। जो समय पानी की व्यवस्था में लग जाता था, अब अन्य कार्यों में समय का उपयोग किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को करते है सुदृढ़ – सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर
सुकमा, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 11 फरवरी 2026 से जिला […]
जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसान आसानी से बेच पा रहे हैं धान 24 घंटे ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ व्यवस्था से धान विक्रय हुआ सरल पारदर्शी और सुगम मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे किसान समय और संसाधनों की हो रही बचत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों से किसानों में उत्साह का माहौल
रायगढ़, 26 दिसम्बर 2025/sns/- सुबह की ठंड में जब किसान अपने धान से भरी बोरियाँ लेकर उपार्जन केंद्र पहुँच रहे हैं, तो उनके चेहरों पर अब हड़बड़ी नहीं, बल्कि संतोष और भरोसे की मुस्कान दिखाई दे रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में 15 नवंबर से […]
धान का सही दाम और केंद्रों में बेहतर सुविधाओं से खुश हैं किसान किसान रूपचंद साहू ने 3100 रूपये की दर से सुगम धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बलौदाबाजार-भाटापारा, 02 जनवरी 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का सीधा लाभ अब खेती-किसानी से जुड़े परिवारों तक पहुँचने लगा है। जिले के प्रगतिशील किसान रूपचंद साहू ने अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्र में 230 कट्टा धान का विक्रय किया है और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलने […]

