छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

बलौदाबाजार, 18 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत 7 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हितग्राही बेदुराम सेन एवं विजय कुमार श्रीवास को नाई, टिकेश्वर कुमार साहू, कुमार वर्मा एवं कृष्णा यादव को राजमिस्त्री, शिवकुमार सोनी को सोनार एवं श्रीमती कृष्णा साहू को टेलर की प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही समर्थन मूल्य में धान खरीदी अंतर्गत रकबा समर्पण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि साख सहकारी समिति कुम्हारी के समिति प्रबंधक समिति प्रबंधक रामेश्वर वर्मा एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र कुमार साहु को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों की पहचान विश्वकर्मा के रूप में कर उन्हें लाभ प्रदान करना, कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़कर उनका कौशल विकास करना, आधुनिक औजार एवं टूल किट प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *