सारंगढ़-बिलाईगढ़, 09 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे गुरूवार को बिलाईगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने भटगांव, बेलटिकरी के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को इस वर्ष में अच्छे से पढ़ाई कर सभी को प्रथम श्रेणी परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को कहा कि वे अपने समय का उपयोग कर इस सुनहरे समय को कैरियर बनाने में समर्पित करें। वहीं भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी सहित सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे निरंतर सरल ढंग से बच्चों को पढ़ाएं और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके लिए अतिरिक्त कक्षा लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को किसी टॉपिक समझ नहीं आने पर अपने ऐसे दोस्त जो अच्छा जानता हो उससे भी उस टॉपिक को समझने के लिए कहा। कलेक्टर ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर पाठ्यक्रम के प्रश्न भी हल करने के लिए दिए। वहीं बच्चों से डॉक्टर बनने के लिए नीट की परीक्षा देने जैसे पूछकर और जानकारी देकर कैरियर के बारे में भी संबंधित पढ़ाई करने के लिए भी मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने सभी बच्चों को कहा कि वे पिछले 5 वर्षों के परीक्षा में आए प्रश्नपत्रों का हल नियमित कर पढ़ाई करें। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, नोडल अधिकारी सेजेस नरेश चौहान, बीईओ सत्यनारायण साहू आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर खरीदी प्रभारी को किया कार्य से पृथक
वेतन वृद्धि भी रोकी बलौदाबाजार, 24 जनवरी 2026/sns/- धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत आईसीसीसी पोर्टल से की जाने वाली निगरानी में प्राप्त अलर्ट के आधार पर धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर पलारी उपार्जन केन्द्र के खरीदी प्रभारी पर कार्यवाही करते हुए खरीदी कार्य से पृथक कर वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दिया गया […]
आश्रम-छात्रावास निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति
सुकमा, 16 दिसंबर 2025/sns/-कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, सुकमा द्वारा दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित 03 वर्षों से अधूरे पड़े हैं 10 आश्रम-छात्रावास संबंधी समाचार के संदर्भ में वास्तविक वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के दौरान जिले में कुल 19 आश्रम-छात्रावास […]
विधानसभा अध्यक्ष ने बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीडि़त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीडि़त परिवारों से बजरंगपुर-नवागांव वार्ड में पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की शांति और सौहार्द्र के लिए प्रदेश में एक अलग पहचान हैे और इसे […]

