राजनांदगांव, 09 जनवरी 2026/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में खुशी की लहर है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 84398 पंजीकृत किसानों से 1047 करोड़ 41 लाख 77 हजार रूपए मूल्य का 4411868.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1189219.50 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
अमीन, केमिस्ट, अनुवादक और मुद्रण कर्मी के लिए व्यापम द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अक्टूबर 2025/sns/-व्यापम ने जल संसाधन विभाग के बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से अमीन पद के लिए 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। अमीन का कार्य राजस्व विभाग के पटवारी जैसे कार्य होता है जो जल संसाधन विभाग के नाप जोख आदि का विवरण तैयार करते हैं। व्यापम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर […]
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी — इनडोर स्टेडियम में हुई महत्वपूर्ण बैठक
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक – 6 नवंबर 2025स्थान – रायपुर “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी — इनडोर स्टेडियम में हुई महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि जारीजिले के 87576 किसानों के खातों में 19.29 करोड़ रुपये का हुआ अंतरण कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ आयोजन, किसानों को मिला लाभ
रायगढ़, 4 अगस्त 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की।कृषि विज्ञान केंद्र, रायगढ़ में लाईव कार्यक्रम का आयोजन किया […]

