सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अक्टूबर 2025/sns/- स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बैंगीनडीह के शिल्पकारों से मुलाकात कर उनके शिल्पकला का अवलोकन किया। स्थानीय शिल्पकारों की मांग पर ग्रामोद्योग मंत्री ने शिल्प कला के अधिकारियों को शिल्प विकास का जिला कार्यालय खोलने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता शिल्पकार हीराबाई झरेका और मिनकेतन बघेल ने मंत्री को “नाव का शिल्प” भेंट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सत्ताधारी राजनीतिक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही , जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
डे केयर सेंटर-सियानगुड़ी संचालन हेतु समिति गठित
कोरबा, 21 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु 25 सीटर डे केयर-सेंटर-सियानगुड़ी संचालन करने हेतु 08 सदस्यीय जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं अभिसरण समिति गठन का आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा समिति के अध्यक्ष होंगे और अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, […]
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बस्तर की संस्कृति को नए प्राण देने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार पांच साल में विकसित बनेगा बस्तर बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया गया सम्मानित जगदलपुर, 09 फरवरी 2026/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर भारत की […]
राज्य के एकमात्र अत्याधुनिक स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन सेंटर का उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया शुभारंभ
बिलासपुर, 5 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर को खेल जगत में एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य का एकमात्र अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परफॉरमेंस एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर अब बिलासपुर में शुरू हो गया है। इस नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित इस सेंटर का भव्य शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में […]

