राजनांदगांव, 18 दिसम्बर 2025/sns/- छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगान की कहानी उन ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए मिसाल है, जहां शासन की जल जीवन मिशन योजना से जीवन स्तर ने केवल उन्नयन हुआ है, बल्कि वहां के ग्रामीणों को नयी उम्मीद भी दी है। जिला मुख्यालय राजनांदगांव से 45 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम तेलगान में 348 परिवार निवास करते है। ग्राम तेलगान के ग्रामीणों की आजीविका का साधन मुख्यत: कृषि और मजदूरी पर ही निर्भर है। पहलेे गांव में पानी की काफी समस्या थी और पेयजल का एकमात्र स्रोत हैंडपंप था। गांव के सरपंच श्री महेश यादव ने बताया कि ग्राम तेलगान के ग्रामीण लम्बे समय से पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे थे। हैंडपम्पों से पानी निकालने में काफी दिक्कते आती थी। गर्मियों के दिनों में जब जलस्तर नीचे चला जाता था, तब पानी निकालना और भी मुश्किल हो जाता था। कई बार पानी भरने के लिए ग्रामीणों को लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। कई ग्रामीणों को दूर के क्षेत्रों से पानी भरकर लाना पड़ता था, जिससे उनका समय तो बर्बाद होता ही था, बल्कि मेहनत भी काफी लगती थी। पानी की कमी का सबसे ज्यादा प्रभाव गांव की महिलाओं पर पड़ता था। जिनके दिन का एक बड़ा हिस्सा पेयजल की व्यवस्था में बीत जाता था। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम तेलगान में पाईप लाईन बिछाई गई है। अब प्रत्येक घर में नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या में बहुत बदलाव आया है। जो समय पानी की व्यवस्था में लग जाता था, अब अन्य कार्यों में समय का उपयोग किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बीएलओ द्वारा लापरवाही बरते जाने पर निलंबन
दुर्ग, 12 नवम्बर 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा ने श्री शन्तानू कुमार मरकाम सहायक शिक्षक एल.बी. को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 (1)(क) के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरते जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। ज्ञात हो कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी […]
रजत जयंती महोत्सव 2025 ग्राम करेसर में फलदार पौधे किए गए रोपित
अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में बुधवार को मनरेगा अंतर्गत विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम करेसर में मिश्रित फलदार पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज द्वारा पौधा रोपित किया गया। उन्होंने ग्रामीणजनों से कहा कि आपके ग्राम में फलदार पौधे रोपित किए जा रहे हैं, […]
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को शासकीय पोस्ट ऑफिस का कराया शैक्षणिक भ्रमण
कवर्धा, 16 दिसंबर 2025/sns/-“बैगलेस डे” गतिविधि के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थियों को शासकीय पोस्ट ऑफिस कवर्धा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों से इतर वास्तविक जीवन कौशल, गतिविधि-आधारित शिक्षा एवं व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की डाक टिकटों, स्पीड […]


