छत्तीसगढ़

रजत जयंती महोत्सव 2025 ग्राम करेसर में फलदार पौधे किए गए रोपित

अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/-  रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में बुधवार को मनरेगा अंतर्गत विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम करेसर में मिश्रित फलदार पौधे  रोपित किए गए। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज द्वारा पौधा रोपित किया गया।  उन्होंने ग्रामीणजनों से कहा कि आपके ग्राम में फलदार पौधे रोपित किए जा रहे हैं, पौधों का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे अवश्य लगाएं। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले एवं जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, जनपद सदस्य श्री राजेश सोनी, ग्राम करेसर सरपंच श्री मंगल कोरवा , धौरपुर सरपंच श्री वकील कुजूर , उदारी सरपंच सीमा पैकरा,  उप संचालक उद्यान श्री जयपाल सिंह मरावी,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा प्रीति भगत सहित स्थानीय जनप्रतिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *