अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द अम्बिकापुर के द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम महामाया रोड के द्वारा जीवन बीमा सलाहकार (सीएलआईए) श्री मनीष कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत बीमा अभिकर्ता (जीवन बीमा सलाहकार) के 25 पद पर भर्ती की जाएगी, जिस हेतु निर्धारित योग्यता 10वीं +12वीं पास, उम्र 18 से 60 वर्ष तक निर्धारित है। बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 30 पद, निर्धारित योग्यता 10वी+12वीं पास, उम्र 18 से 60 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यह पद सरगुजा संभाग के लिए है। प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 14 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर साहित्य उत्सव में ‘नाट्यशास्त्र और कला परंपरा’ पर परिचर्चा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर हुआ विमर्श
रायपुर साहित्य उत्सव में ‘नाट्यशास्त्र और कला परंपरा’ पर परिचर्चा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर हुआ विमर्श गुरु–शिष्य परंपरा और दुर्लभ वाद्यों के संरक्षण पर विशेषज्ञों ने रखे विचार रायपुर, 25 जनवरी 2026/रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में रविवार को द्वितीय सत्र के दौरान “नाट्यशास्त्र और कला परंपरा” विषय पर परिचर्चा आयोजित की […]
पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मत्स्य महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
कवर्धा, 16 फरवरी 2026/sns/-पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम के कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विज्ञान ज्योति परियोजना के अंतर्गत स्वर्गीय श्री पुनाराम निषाद मत्स्य महाविद्यालय कवर्धा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में चल रहे अनुसंधान, तकनीकी कार्यों एवं व्यावहारिक गतिविधियों से परिचित […]
16 एवं17 फरवरी को बस्तर में होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला
बीजापुर, 09 फरवरी 2026/sns/-युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 16 एवं 17 फरवरी 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल, जगदलपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।रोजगार मेले में जिला बीजापुर के अंतर्गत संचालित शासकीय आईटीआई बीजापुर, भोपालपटनम, उसूर एवं भैरमगढ़ की संस्थाओं से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी […]

