छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2025/sns/- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के घघरी निवासी सिधू राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस हरिमन सान्डिल्य, तहसील अम्बिकापुर के अम्बिकापुर निवासी बसन्ती सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कुमारी रंजना सिंह, तहसील अम्बिकापुर के रनपुरकला निवासी मानकुवंर की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस नारायण सिंह एवं देवन्ती सिंह, तहसील दरिमा के नानदमाली निवासी बुधनी कुजुर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस केतराम कुजुर, तहसील उदयपुर के पंडरीडांड निवासी बदआईन की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस संत राम बडी, तहसील लखनपुर कुन्नी के तिरकेला निवासी अराधना तिर्की की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुरेश तिर्की, तहसील लखनपुर के पलगड़ी निवासी चुन्नी राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस शांति, तहसील उदयपुर के करम्हा निवासी शिवभजन सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस संतोषी पैकरा एवं तहसील सीतापुर के केशला निवासी अनमोल केरकेट्टा मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जेरोमिना केरकेट्टा को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *