जांजगीर-चांपा, 17 दिसम्बर 2025/sns/- पंचायत संचालनालय अंतर्गत Revamped राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले में रिक्त संविदा पदों जिला समन्वयक एवं संकाय सदस्य, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र पर भर्ती हेतु 29 दिसंबर 2025 तक सायं 05.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित समय तक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छ.ग.) पिन 495668 के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन केवल डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सूचना पटल से प्राप्त किए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भैंसबोड़ में जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
कवर्धा, 24 नवंबर 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसंपर्क कार्यक्रम […]
सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा परित्यक्ता महिला को दिलाया गया स्त्रीधन
अम्बिकापुर 06 अगस्त 2025/ सखी वन स्टॉप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक श्रीमती सुमन द्विवेदी ने बताया कि स्त्रीधन वापसी के दर्ज प्रकरण में कार्यवाही करते हुए पति द्वारा प्रताड़ित पत्नी को स्त्रीधन और दहेज का सामान दिलाया गया। उन्होंने बताया कि अम्बिकापुर के थाना गांधीनगर अंतर्गत चठिरमा निवासी 34 वर्षीय महिला द्वारा 30 अप्रैल 2025 […]
श्री श्याम गोरख के संंबंध में 25 अगस्त 2025 को प्राप्त फरारी पंचनामा के आधार पर की गई थी जिला बदर की कार्रवाईआदेश जारी होने के बाद श्री श्याम गोरख के देहांत की मिली है मौखिक सूचना
रायगढ़, 18 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर न्यायालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) एवं (ख)के तहत जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में चल रहे न्यायिक प्रकरण में श्री श्याम गोरख के संबंध में 25 अगस्त 2025 को प्राप्त फरारी पंचनामा के आधार पर जिला बदर की कार्यवाही गई थी। आदेश जारी होने के पश्चात […]

