छत्तीसगढ़

धान के एवज़ में किसानों को 526 करोड़ रुपये का भुगतान समिति में माइक्रो एटीएम से नगद आहारण की भी सुविधा

बलौदाबाजार, 17 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु रूप से संचालित है। 129 सहकारी समिति के माध्यम से 166 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है। अब तक 52071 किसानों से 238451मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है जिसके एवज में किसानों को 526 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा के लिये सभी समितियों में माइक्रो एटीएम स्थापित किये गए हैं जिससे किसानों को नगद आहरण की सुविधा मिल रही है।किसानों की दैनिक जरूरतों और व्यावहारिक चुनौतियों को समझते हुए अब तूहर टोकन ऐप को 24×7 उपलब्ध कराया गया है। अब किसान अग्रिम टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समितियों में भीड़, तकनीकी दबाव और अंतिम समय की हड़बड़ी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। इससे न केवल किसानों का समय बचेगा, बल्कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।राज्य सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए एक विशेष निर्णय भी लिया है। 2 एकड़ अथवा उससे कम रकबा वाले किसान 31 जनवरी 2026 तक तूहर टोकन ऐप के माध्यम से टोकन ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *